फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Medical students accused of harassing

Ambedkar Nagar News: मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप

Tue, 27 Dec 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Medical students accused of harassing
अंबेडकरनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में छात्राओं से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। कई छात्राओं ने एक शिकायती पत्र एसपी को भेजा है। जिसमें एक बाहरी व्यक्ति पर परिसर में अनावश्यक हस्तक्षेप करने तथा धमकाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक के बाद एक नए विवाद सामने आ रहे हैं। बीते दिनों छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन पर उत्पीड़न व अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। अब एक बाहरी व्यक्ति पर दुर्व्यवहार व उत्पीड़न का आरोप मढ़ा है। इस व्यक्ति की शिकायत पहले भी हो चुकी है।
विज्ञापन

एसपी को भेजे गए पत्र में छात्राओं ने कहा कि एक बाहरी व्यक्ति प्रतिदिन मेडिकल कॉलेज परिसर में बेरोकटोक घूमता है। वह प्रशासनिक भवन से लेकर अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर मौजूद रहता है। छात्राओं ने लिखा कि वह हम लोगों के आगे पीछे आता जाता है जिससे हम सब असहज महसूस करते हैं। कई बार वह हम लोगों से मोबाइल नंबर मांगकर कई तरह के प्रलोभन भी देता है। इसमें अपनी पहुंच का जिक्र करते हुए वरिष्ठ शिक्षकों व अधिकारियों से अकेले में मिलवा देने का हवाला भी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने एसपी से केस दर्ज कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। उधर एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि ऐसा कोई पत्र अभी नहीं मिला है। बीते दिनों एडीएम व एएसपी की संयुक्त टीम को अन्य शिकायतों की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed