फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Medical college students quarreled with villagers in minor dispute

मामूली विवाद में भिड़े ग्रामीण और मेडिकल कॉलेज छात्र

Wed, 24 Aug 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 24 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Medical college students quarreled with villagers in minor dispute
तनाव को देखते हुए सद्दरपुर बाजार में तैनात पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला

राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के छात्रों व सद्दरपुर गांव के लोगों के बीच मंगलवार देर रात भिड़ंत हो गई। घटना की शुरुआत शराब खरीदने के दौरान सेल्समैन से हुए विवाद को लेकर हुई। हालांकि छात्रों के अनुसार ग्रामीणों ने पेठिया गांव के निकट उन्हें रोककर उस समय मारापीटा जब वे सब टांडा से लौट रहे थे जबकि ग्रामीणों का कहना था कि सेल्समैन के साथ ही ग्राम प्रधान के पिता की भी जमकर पिटाई की गई।

विज्ञापन


गंभीर अवस्था में ग्राम प्रधान के पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज कर लिया है। तनाव को देखते हुए बुधवार को सद्दरपुर बाजार की सभी दुकानें बंद रहीं। बाजार में बड़ी तादाद में पुलिस एवं पीएसी की तैनाती की गई है। सद्दरपुर के निकट स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के कुछ छात्र कार से पहुंचे।
विज्ञापन


सद्दरपुर निवासी सेल्समैन राजेश वर्मा (38) के अनुसार छात्रों ने कार में बैठे-बैठे ही शराब की मांग की। उसने नीचे उतरकर आने को कहा तो छात्र भड़क गए। कार से उतरे छात्रों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। सेल्समैन को बचाने के लिए ग्राम प्रधान के पिता मनीराम (50) आए तो छात्रों ने उनकी पिटाई करने के साथ ही फोन कर कॉलेज से और छात्रों को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में बड़ी तादाद में छात्र वहां लाठी, डंडा व हाकी लेकर पहुंच गए। छात्रों ने शराब की दुकान में तोड़फोड़ करने के साथ ही सेल्समैन राजेश, मनीराम व एक अन्य चंद्रशेखर वर्मा की जमकर पिटाई कर दी। उधर, यह सब होता देख ग्रामीणों ने भी मोर्चा संभाल लिया। छात्रों की पिटाई करने के साथ ही उनकी कार में भी तोड़फोड़ की।

सूचना मिलते ही अलीगंज व टांडा कोतवाली की फोर्स मौके पर पहुंच गई। इसके बाद सीओ सुधीर कुमार के अलावा इब्राहिमपुर, हंसवर, बसखारी व अकबरपुर थाने की फोर्स भी मौके पर पहुंची। वहां हंगामे पर उतारू छात्रों व ग्रामीणों को किसी तरह पुलिस ने तितर-बितर किया। बीच में हवाई फायरिंग की भी सूचना आई लेकिन उसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई।

रात में ही कई थानों की फोर्स के अलावा पीएसी की भी तैनाती कर दी गई। घटना को लेकर दोनों तरफ से तहरीर दी गई है। सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के दो दर्जन छात्रों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

उधर, छात्रों ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वे सब रात में साढ़े नौ बजे के करीब टांडा से मेडिकल कॉलेज आ रहे थे तभी पेठिया के निकट ग्रामीणों ने उनके वाहन में तोड़फोड़ करने के बाद उनकी पिटाई की। पुलिस ने छात्र अंकित राव की तहरीर पर एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों के विरुद्ध भी विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।


इस बीच घटना के चलते बुधवार को सद्दरपुर क्षेत्र की लगभग सभी दुकानें बंद रहीं। हालांकि मेडिकल कॉलेज में नियमित ढंग से ओपीडी संचालित हुई। उधर, सीओ टांडा सुधीर कुमार ने बताया कि स्थिति सामान्य है। केस दर्ज कर छानबीन कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed