फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Maximum applications in PM Vishwakarma Yojana in Tailor Trade

Ambedkar Nagar News: पीएम विश्वकर्मा योजना में दर्जी ट्रेड में सर्वाधिक आवेदन

Fri, 04 Oct 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 04 Oct 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Maximum applications in PM Vishwakarma Yojana in Tailor Trade
18 ट्रेड के लिए 86,941 आवेदन, इसमें 71,378 आवेदन दर्जी के लिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। रोजगार को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया लगातार जारी है। जिला उद्योग विभाग कार्यालय के अनुसार 18 ट्रेड के लिए अब तक 86,941 आवेदन हो चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा 71,378 आवेदन दर्जी ट्रेड के लिए हैं। वहीं, राजमिस्त्री के लिए 3802, बढ़ई के लिए 2899, लोहार के लिए 1331, माली के लिए 1243, नाई के लिए 1231, नाव निर्माता के लिए 61, खिलौना बनाने के लिए 807, हथौड़ा व टूल किट बनाने के लिए 658, धोबी के लिए 604, टोकरी बनाने के लिए 486, स्वर्णकार के लिए 382, मछली का जाल बुनने के लिए 368, मूर्तिकार के लिए 178, मरम्मत काम के लिए 104, अस्त्रकार के लिए 68 आवेदन हुए।

सहायक उपायुक्त अजय कुमार शर्मा ने बताया कि 12,743 आवेदकों का सत्यापन कर पीएम विश्वकर्मा सेल भेजा जा चुका है। सेल से 6018 का चयन हो गया है। इसमें से 3905 आवेदकों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। इसमें अलग अलग ट्रेड के लिए 117 को ऋण उपलब्ध करा दिया गया है। शेष आवेदकों के सत्यापन का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed