फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Matha Tech devotees will perform Saptakoshi Parikrama in Shravandham today

श्रवणधाम में माथा टेक श्रद्धालु आज करेंगे सप्तकोसी परिक्रमा

Sun, 14 Nov 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Matha Tech devotees will perform Saptakoshi Parikrama in Shravandham today
श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। प्रबोधिनी एकादशी के मौके पर सोमवार को पवित्र श्रवणधाम पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगेगा। सप्तकोसी परिक्रमा के लिए भोर से ही श्रद्धालु पहुंच कर संगम तट पर स्नान करेंगे। इसके बाद मातृ-पितृ भक्ति के प्रतीक श्रवण कुमार का पूजन-अर्चन कर सप्तकोसी परिक्रमा की शुरुआत करेंगे। श्रद्धालुओं की आस्था व आमद को देखते हुए प्रशासन ने रविवार को संगम तट की सफाई कराने का काम पूरा कर दिया। वहीं परिक्रमा मार्ग जिन स्थानों पर खराब था, उसे पिछले दो दिन से दुरुस्त कराने का काम जारी है। रविवार देर रात तक टीम सड़कों की मरम्मत में जुटी दिखी। प्रशासन का दावा है कि परिक्रमा में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध रहेंगे।
विज्ञापन

15 नवंबर को प्रबोधिनी एकादशी पर्व है। इस दिन परंपरा के अनुसार इस बार भी सप्तकोसी परिक्रमा का आयोजन होगा। श्रद्धालु भोर से ही श्रवण क्षेत्र धाम पहुंचकर स्नान-पूजन करेंगे। इसके बाद अपनी सप्तकोसी परिक्रमा की शुरुआत करेंगे। परिक्रमा श्रवणक्षेत्र से शुरू होकर अन्नावां, शिवबाबा, अकबरपुर, शहजादपुर होते हुए पहितीपुर बाजार होकर श्रवणक्षेत्र पहुंचेगी। श्रवणक्षेत्र धाम पर फैली अव्यवस्था की खबर को अमर उजाला ने गत दिवस प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए प्रशासन भी सक्रिय नजर आया। परिक्रमा शुरू होने से एक दिन पहले रविवार को टीम श्रवणक्षेत्र धाम पहुंची तो यहां का नजारा बदला दिखा। मड़हा बिसुही के संगम तट पर फैली गंदगी साफ कर दी गई थी। मंदिर परिसर के आसपास भी सफाई की गई थी। इसके अलावा बदहाल हो चुके परिक्रमा मार्ग की मरम्मत होती दिखी।
विज्ञापन

श्रवणक्षेत्र के पास बिसुही नदी पर बने पुल पर अन्नावा की तरफ आने वाली सड़क बदहाल हो चुकी थी। रविवार को यहां लोक निर्माण विभाग की टीम सड़क को दुरुस्त करती दिखी। अवर अभियंता मीरा मौर्या व विवेक वर्मा ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर सड़क की मरम्मत की जा रही है। पिछले दो दिनों से टीम परिक्रमा मार्ग को दुरुस्त करने में जुटी है। लगभग कार्य पूरा हो चुका है। उधर, एसडीएम सदर पवन जायसवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं के हितों को देखते हुए सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करायी गई हैं। घाट की सफाई के साथ ही सड़क को दुरुस्त कर दिया गया है। पुजारी बच्ची दास ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए जरूरी प्रबंध किए गए हैं। ग्राम प्रधान शकुंतला देवी ने बताया कि श्रद्धालुओं के हितों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। पंचायत स्तर से जो भी व्यवस्थाएं उपलब्ध हो सकती हैं, उसे कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed