फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   mask

बगैर मास्क के घूमने वाले 218 लोगों पर लगा जुर्माना

Fri, 27 Nov 2020 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
mask
अंबेडकरनगर। शुक्रवार को पुलिस टीम ने कोविड गाइडलाइन के अनुपालन को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। बगैर मास्क के घूमने व सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वाले 218 लोगों के विरुद्घ कार्रवाई की। पुलिस टीम ने 21500 रुपये का जुर्माना लगाया। एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस टीम ने जिला मुख्यालय समेत अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाया।
विज्ञापन

इसमें 218 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 21500 रुपये का जुर्माना वसूल किया। एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस टीम लगातार जागरूक कर रही है। साथ ही निर्देशों का पालन न करने वालों पर जुर्माना भी लगा रही है। बताया कि पुलिस टीम ने शुक्रवार को 14 लोगों को शांतिभंग की धाराओं में भी चालान किया। इसके अलावा पुलिस टीम ने यातायात नियमों का पालन कराने के लिए 871 वाहनों को चेक किया। 32 का चालान करते हुए 3500 रुपये का समन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed