फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Market closed against shoot to business man

कारोबारी को गोली मारने के विरोध में बाजार बंद

Thu, 22 Dec 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 22 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Market closed against shoot to business man
जहांगीरगंज बाजार की दुकानें बंद - फोटो : अमर उजाला

कपड़ा व्यवसायी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के विरोध में बुधवार को व्यापारियों ने जहांगीरगंज बाजार बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों के अनुसार इस तरह की घटनाओं से आम लोगों में असुरक्षा का भाव उत्पन्न हुआ है। मामले में जल्द से जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी तय करने की जरूरत है। ऐसा न हुआ, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार देर शाम जहांगीरगंज निवासी कपड़ा व्यवसायी सुमित अग्रहरि (40) पुत्र राधेश्याम को बाइक सवार बदमाशों ने उस समय गोली मार दी थी, जब वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। गोली सुमित की पीठ में लगी थी। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचते, बदमाश वहां से भाग खड़े हुए थे।
विज्ञापन


घायल सुमित को पहले सीएचसी जहांगीरगंज फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच घटना के विरोध में व्यापार मंडल के आह्वान पर बुधवार को व्यवसायियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं। नाराज व्यवसायियों ने व्यापारमंडल अध्यक्ष मोहम्मद अनवर के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। अनवर ने कहा कि अब तक पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से व्यवसायी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस की लापरवाही के चलते ही अपराध पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। पूर्व में हुई ज्यादातर आपराधिक घटनाओं का पर्दाफाश पुलिस नहीं कर सकी है। इससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार अपराध दर अपराध करते जा रहे हैं।


चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश नहीं किया गया तो थाने का घेराव किया जाएगा। उधर, बाद में एसओ वासुदेव राणा ने मौके पर पहुंचकर शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। इस दौरान भगौती जायसवाल, गुड्डू सेठ, मोहम्मद हारून, भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष दिनेश पांडेय, अनीता, राघव, जंगबहादुर, शशिकांत व विकास आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed