{"_id":"5f4a899e8ebc3e0bff381739","slug":"market-ambedkar-nagar-news-lko537499099","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार बंद, सन्नाटे में सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार बंद, सन्नाटे में सड़कें
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए घोषित दो दिन के लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को सड़कें व बाजार सन्नाटे में डूबी रहीं। गाइड लाइन के अनुसार सिर्फ मेडिकल स्टोर व किराना की ही दुकानें खुलीं। इस बीच पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी सक्रिय दिखे। डीएम व एसपी के निर्देश पर सभी तहसीलों के एसडीएम व थाना सर्किल के सीओ लगातार भ्रमण कर जायजा लेते रहे। साथ ही जगह-जगह लगे बैरियर पर पहुंचकर वहां तैनात पुलिस कर्मियों को जरूरी निर्देश देते रहे।
जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी बड़ी बाजारें पूरी तरह बंद रहीं। इसके चलते सड़कों पर भी आवागमन काफी कम रहा। लॉकडाउन के मद्देनजर शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार मेडिकल स्टोर व किराना की दुकानें ही खुलीं। उधर, संपूर्ण लॉकडाउन का पालन कराने को लेकर शनिवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह सक्रिय दिखे।
जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर संबंधित तहसील के एसडीएम व थाना सर्किल के सीओ लगातार अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण करते दिखे। डीएम व एसपी ने इस बीच जिला मुख्यालय से लेकर अन्य प्रमुख मार्गों पर लगे बैरियर का जायजा लिया। साथ ही वहां तैनात पुलिस कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। कहा गया कि लॉकडाउन का पूरा पालन कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।