फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   March against non-implementation of reservation

आरक्षण लागू न किए जाने के विरोध में पदमार्च

Fri, 23 Jul 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
March against non-implementation of reservation
अंबेडकरनगर कटेहरी बाजार में आरक्षण मुद्दे को लेकर पदमार्च करते पिछड़ा संघर्ष मोर्चा पदाधिकारी? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
कटेहरी। नीट में ओबीसी आरक्षण लागू न किए जाने के विरोध में पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने कटेहरी बाजार में पदमार्च किया। वक्ताओं ने कहा कि ओबीसी आरक्षण लागू न कर सरकार इस वर्ग के छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार के इस रवैये को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

नीट में ओबीसी आरक्षण लागू न करने के विरोध में पिछड़ा संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने कटेहरी बाजार में पदमार्च कर आवाज बुलंद की। मोर्चा के अमरनाथ पटेल ने कहा कि सरकार ओबीसी आरक्षण लागू न कर ओबीसी वर्ग के छात्र-छात्राओं के साथ नाइंसाफी कर रही है। सरकार के इस रवैये से तमाम छात्र-छात्राओं को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सरकार को ओबीसी छात्र-छात्राओं के हितों को ध्यान में रखकर काम करना चाहिए। कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर जय कुमार वर्मा, सुनील यादव, सुरेंद्र यादव, सुभाष पटेल, राधेश्याम गुप्त, विजय बहादुर वर्मा, उमेश यादव, बुधराम निषाद व मुन्ना राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed