फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Many villages surrounded by flood waters

बाढ़ के पानी से घिरे कई गांव

Sat, 08 Aug 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Many villages surrounded by flood waters
अंबेडकरनगर। सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण आलापुर तहसील क्षेत्र के दो दर्जन गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इसमें लगभग आधा दर्जन गांव बाढ़ के पानी से चारों तरफ से घिर चुके हैं। ग्रामीणों को नाव के सहारे आवागमन करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। जलभराव के बीच ग्रामीणों को मवेशियों के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया है। इससे ग्रामीण खासे परेशान हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आवश्यक मदद मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन

आलापुर तहसील के माझा कम्हरिया के पटपरवा, बद्री का पूरा, सत्यनारायण का पूरा, निषाद बस्ती, आराजी देवारा के करिया लोनिया का पूरा, हंसू का पूरा प्रसाद कुर्मी का पूरा व सिद्धनाथ का पूरा गांव नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण चारों तरफ पानी से घिर चुके हैं। इतना ही नहीं कुछ घरों में बाढ़ का पानी भी पहुंच गया है। बाढ़ का पानी इसी तरह दो-तीन दिन और बढ़ता रहा तो ग्रामीणों को मजबूर होकर गांव छोड़कर बंधे पर सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन

वहीं तहसील क्षेत्र के चाड़ीपुर, कम्हरिया, सराय हंकार, चहोड़ा, हिछनापुर, केवटली आदि गांवों के करीब तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। आराजी देवारा के हंसू का पूरा गांव निवासी मंगलबहादुर, राजबली, अच्छेलाल, प्रकाश, किशोर, पुरुषोत्तम आदि के मुताबिक बाढ़ का पानी भरने से सबसे ज्यादा मुश्किल मवेशियों को लेकर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोशाला व घरों तक पानी पहुंच गया है। मवेशियों के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों को नाव के सहारे आवागमन के लिए विवश होना पड़ रहा है। उधर एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जलस्तर की लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसमें गिरावट दर्ज हो रही है। प्रभावित गांवों के ग्रामीणों को आवश्यक मदद भी मुहैया होगी। ग्रामीणों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed