फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Manihari's team won the inaugural match

मनिहारी की टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

Wed, 10 Nov 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Manihari's team won the inaugural match
भीटी। सांसद खेल स्पर्धा ब्लॉक स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन राम लखन पीजी कॉलेज में हुआ। इसमें मनिहारी पट्टी की टीम ने उद्घाटन मुकाबला जीत लिया। इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेेश त्रिपाठी ने फीता काटकर प्रतियोगिता क शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान पूर्व सांसद डॉ. हरिओम पांडेय ने कहा कि खेल आपसी सौहार्द का प्रतीक है। मैदान में खिलाड़ी उतरकर न सिर्फ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं वरन अंतिम समय तक संघर्ष करने की प्रेरणा भी देते हैं। खिलाड़ियों को चाहिए कि वे खेल को पूरी ईमानदारी के साथ खेलें। छोटे-छोटे स्तर से ही आगे बढ़कर खिलाड़ी राष्ट्र का नेतृत्व करते हैं। वरिष्ठ नेता रमाशंकर सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार बड़े पैमाने पर कार्य कर रही है।
विज्ञापन

पहला मुकाबला सोनावा तथा मनियारी पट्टी के बीच हुआ। मनिहारी पट्टी की टीम ने निर्धारित समय में 40 अंक प्राप्त किए। तमाम कोशिशों के बाद भी सोनावा के खिलाड़ी विजय दहलीज तक नहीं पहुंच सके। मनिहारी पट्टी ने सोनावा को 36 अंकों से हरा दिया। वहीं दूसरा मुकाबला भवानीपुर व उमरावां के बीच हुआ। उमरावां की टीम ने भवानीपुर की टीम को करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मुकाबला राम लखन पीजी कॉलेज भीटी की छात्राओं तथा रैमलपुर की बालिकाओं के बीच हुआ। राम लखन पीजी कॉलेज की छात्राओं को 32 अंक तथा रायमलपुर की टीम को 28 अंक प्राप्त हुए। इस मौके पर पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, भीटी ब्लॉक संयोजक राजमणि सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. राणा वीर सिंह, मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह, मुकेश पाठक, गजराज सिंह सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed