{"_id":"5fd23edc8ebc3e3b8a0c7159","slug":"mandi-ambedkar-nagar-news-lko55415547","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी परिसर में किसानों की सहायता के लिए खुला स्पेशल केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी परिसर में किसानों की सहायता के लिए खुला स्पेशल केंद्र
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। किसानों को धान बिक्री में और ज्यादा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने नवीन मंडी परिसर अकबरपुर में किसान स्पेशल सहायता केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने गुरुवार को निर्देश दिया कि तत्काल केंद्र की स्थापना कर दी जाए। इससे पहले उन्होंने नवीन मंडी परिसर पहुंचकर 10 क्रय केंद्रों पर धान खरीद का जायजा लिया।
गुरुवार दोपहर बाद डीएम राकेश कुमार मिश्र अचानक एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा को साथ लेकर नवीन मंडी परिषद सिझौली पहुंच गए। यहां उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए तत्काल प्रभाव से किसान स्पेशल सहायता केंद्र खोलने का निर्देश दिया, जिससे यहां सभी 10 सेंटर पर आने वाले किसानों को प्राथमिकता के साथ सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा सके। उन्हें अनावश्यक परेशान न होना पड़े और किसानों को जानकारी देने में क्रय केंद्र प्रभारियों के व्यस्त हो जाने से खरीद कार्य पर कोई असर न पड़े।
डीएम ने बाद में जिला सहकारी सभा केंद्र की धान खरीद का जायजा लिया, जहां 232 क्विंटल किसानों का धान खरीदा जा चुका था। पीसीएफ के क्रय केंद्र प्रथम पर रामकेवल का 29, रामअजोर का 45 व वजीर का 35 क्विंटल धान क्रय हो चुका था। इसी तरह अन्य केंद्रों पर भी जिन किसानों का धान खरीदा गया था, उनकी जानकारी डीएम ने हासिल की।