फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   man who was murdered and thrown on the highway has been identified

Ambedkar Nagar News: हत्या कर हाईवे पर फेंके गए युवक की हुई पहचान

Mon, 06 May 2024 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
man who was murdered and thrown on the highway has been identified
बसखारी (अंबेडकरनगर)। हत्या कर एक दिन पहले नेशनल हाईवे के किनारे फेंके गए युवक के शव की पहचान हो गई है। संतकबीरनगर जनपद के खलीलाबाद से युवक चार मई को लापता हुआ था। उसकी बाइक अगले दिन संतकबीरनगर बस्ती हाईवे पर मिली थी।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर भटपुरवा गांव के निकट रविवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला था। पुलिस की जांच में पिटाई के बाद हत्या की बात सामने आई थी। पहचान छिपाने के लिए ही शव यहां लाकर फेंक दिया गया। पुलिस को अनुमान था कि शव आजमगढ़ निवासी किसी व्यक्ति का होगा। लेकिन अब उसकी पहचान संतकबीरनगर जनपद के खलीलाबाद थाना अंतर्गत बसलोहिया निवासी संतोष प्रजापति (28) के रूप में हुई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि संतोष चार मई की दोपहर करीब बाइक से घर से निकला था, इसके बाद वह लापता हो गया था। पांच मई को खलीलाबाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। कुछ देर बाद ही लावारिस दशा में उसकी बाइक बस्ती हाईवे पर खड़ी मिली। इसी दिन बसखारी में उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने पहचान होने के बाद अब जांच की दिशा तेज कर दी है। युवक के भाई राकेश प्रजापति ने सोमवार को यहां पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed