फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Man trampled by truck

मजदूरी कर लौट रहे युवक को ट्रक ने रौंदा

Fri, 08 Apr 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 08 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Man trampled by truck
जिला अस्पताल में भर्ती मार्ग दुर्घटना का घायल। - फोटो : अमर उजाला

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर गुरुवार देर शाम बिड़हर घाट के निकट एक अधेड़ मजदूर की मौत हो गई। उसे आलापुर सीएचसी ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


घटना के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया गया। बाद में मौके पर पहुंची आलापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अन्य हादसोंें पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


 थाना क्षेत्र आलापुर के पिपरा गांव निवासी जीतबहादुर (40) पुत्र राजबलि गुरुवार देर शाम बिड़हर घाट की तरफ से मजदूरी करके लौट रहा था। वह बिड़हरघाट से कुछ ही दूर साइकिल से पहुंचा था कि इसी बीच पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस से उसे गंभीर दशा में आलापुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला पंचायत सदस्य प्रद्युम्न यादव भी जानकारी होने पर अस्पताल पहुंचे और घायल को लेकर जिला अस्पताल आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उधर, घटना के बाद भाग रहे चालक व ट्रक को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया गया जो पुलिस अभिरक्षा में है।
 
उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र के कालेपुर निवासी सज्जू (54) वर्ष गुरुवार शाम गांव के पास अज्ञात बाइक की टक्कर से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब वह गांव के निकट सड़क पार कर रहे थे। गंभीर दशा में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं जलालपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी संतराम (55) की जलालपुर बाजार में एक अन्य बाइक से भिड़ंत हो गई। इससे वह घायल हो गए। उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। टांडा के छज्जापुर निवासी रामसरोज (25) शुक्रवार सुबह कश्मीरिया के पास बाइक लेकर जा रहे थे।

एक चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र के मरैला निवासी सुरेश (28) गुरुवार शाम पहितीपुर तिराहे के निकट हादसे का शिकार हो गए। वह बाइक द्वारा शहजाबादपुर आए थे।


बसखारी के बेला परसा गांव निवासिनी तारा एक बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई। बताया जाता है कि वह शुक्रवार सुबह किसी काम से बसखारी आयी थीं। सड़क पार करते समय मार्ग हादसे का शिकार हो गई। उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed