फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   malnutrition

जागरुकता के आधार पर ही कुपोषमुक्त होगा जिला

Sun, 08 Mar 2020 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
malnutrition
अंबेडकरनगर। जिले को कुपोषणमुक्त बनाने की जिम्मेदारी सभी स्वास्थ्य कर्मियों की है। स्वस्थ होने पर ही सकारात्मक सोच आएगी। ये बातें रविवार को अकबरपुर नगर के मीरानपुर स्थित संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोषण पखवारे का शुभारंभ करते हुए अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने कही। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से अपील की कि वे गांव-गांव, घर-घर जाकर ग्रामीणों को न सिर्फ विभिन्न बीमारियों के बारे में जानकारी दें बल्कि उससे बचाव के बारे में भी बताएं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 8 मार्च से 22 मार्च तक पोषण पखवारा मनाया जा रहा है। रविवार को इसका शुभारंभ करते हुए सरिता गुप्ता ने कहा कि अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कर्मचारियों, आशा बहुओं व एएनएम पर है। उन्हें चाहिए कि वे गांव-गांव, घर-घर जाकर कुपोषण के शिकार बच्चों का चिह्नांकन करें। आंगनबाड़ी केंद्रों से उन्हें पुष्टाहार बढ़ाएं। यदि कोई बच्चा अतिकुपोषित की श्रेणी में मिले तो उसे इससे बाहर करने के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराएं। जागरूकता के आधार पर ही जिले को कुपोषण मुक्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी शेषनाथ वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की जिम्मेदारी है कि वे गांव-गांव, घर-घर जाकर गर्भवती की पहचान करें। उनका निकटवर्ती सरकारी अस्पताल में पंजीकरण कराएं। समय-समय पर जांच कराएं। यदि खून की कमी हो, तो आवश्यकतानुसार न सिर्फ आयरन की गोली दें बल्कि आयरनयुक्त भोजन करने के लिए प्रेरित भी करें। बाद में स्वास्थ्य कर्मियों को पखवारे को सफल बनाने के लिए शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed