फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Make youth aware, add name to voter list

युवाओं को जागरूक बना मतदाता सूची में जोड़ें नाम

Tue, 28 Sep 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Make youth aware, add name to voter list
अंबेडकरनगर। युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जागरूक कर उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया जाए। इस कार्य में पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ जुटें। यह आह्वान भाजपा जिला उपाध्यक्ष व मतदाता पुनरीक्षण अभियान के जिला संयोजक मनोज मिश्र ने मंगलवार को किया। वह जिला कार्यालय पर मतदाता पुनरीक्षण कार्य के लिए अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने की मुहिम शुरू की है। इसके लिए जिला संयोजक बनाए गए वरिष्ठ पार्टी नेता मनोज मिश्र ने मंगलवार को जिला कार्यालय अटल भवन में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी की। कहा कि गांव गांव, घर घर जाकर युवाओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन

जिला संयोजक ने बताया कि नए मतदाता बनाने के कार्य में पार्टी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता बरते। अकबरपुर के अलावा मंगलवार को कटेहरी व आलापुर विधानसभा क्षेत्र की भी बैठक हुई। इसमें भी कार्यकर्ताओं से मतदाता बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed