फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Make the organization strong worker

संगठन को मजबूत बनाएं कार्यकर्ता

Mon, 19 Apr 2021 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Make the organization strong worker
अंबेडकरनगर। जनता दल यूनाइटेड के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कार्यालय पर हुई, जिसमें संगठन की मजबूती के साथ सदस्यता अभियान तथा कोविड-19 से बचाव को जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय परिषद सदस्य डॉ. अमरजीत मौर्य पुष्कर को अकबरपुर ब्लॉक प्रमुख का प्रत्याशी घोषित किया गया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी लोग संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अपने-अपने स्तर से जुट जाएं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव प्रवक्ता डॉ. केके त्रिपाठी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को अपने-अपने स्तर से सहयोग देना होगा। उनकी सक्रियता के माध्यम से ही संगठन को नई दिशा प्रदान की जा सकती है। कहा कि इसके लिए सदस्यता अभियान बेहद जरूरी है। गांव-गांव जाकर युवाओं को संगठन में जुड़ने के लिए प्रेरित करें। इसी आधार पर संगठन को मजबूत आधार प्रदान किया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए आम जनमानस को जागरूक करें। इससे पहले डॉॅ. अमरजीत मौर्य पुष्कर को अकबरपुर ब्लॉक प्रमुख का प्रत्याशी घोषित किया गया। डॉ. अमरजीत अकबरपुर ब्लॉक के अशरफपुर पचाउख वार्ड-2 से बीडीसी का चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरजीत ने कहा कि संगठन को मजबूत स्तंभ प्रदान करने में हर एक कार्यकर्ता की भूमिका है। ऐसे में कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर से संगठन को मजबूत बनाने का काम करें। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार उपाध्याय, जबकि संचालन जिला महासचिव डॉ. बच्चाराम पाल ने किया। इस मौके पर रामलौट मौर्य, रक्षाराम वर्मा, बृजजलाल प्रजापति, अजय पटेल, प्रियंका मौर्या व माधुरी विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed