फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Make proper management of medicines in hospitals

अस्पतालों में दवाओं का करें समुचित प्रबंध

Mon, 29 Aug 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Make proper management of medicines in hospitals
अंबेडकरनगर। जिले के एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को पहुंचे अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एके गुप्त ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होेंने अस्पतालों में सफाई बेहतर रखते हुए दवाओं का समुचित प्रबंध करने का निर्देश दिया। कहा कि पात्रों को योजनाओं का लाभ बेहतर ढंग से दिलाया जाए। किसी भी योजना को लेकर शिथिलता सामने नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में आयोजित बैठक में अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एके गुप्त ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, मातृ मृत्यु, परिवार कल्याण, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, क्वालिटी इश्योरेंस कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी पुनर्गठन आदि की समीक्षा की।
विज्ञापन

अपर निदेशक ने सभी चिकित्सा अधीक्षकों को अस्पतालों में सफाई व्यवस्था बेहतर रखने, चिकित्सालयों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति, ओपीडी में समय से चिकित्सकों की उपस्थिति, अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ सुचारु रूप से मरीजों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि कोविड प्रीकॉशन डोज के निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जाए। इस मौके पर मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम डी देवनाथ, मंडलीय समन्वयक चंद्रजीत यादव, मंडलीय समन्वयक फिरोज अहमद, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमएच सिद्दीकी, अपर सीएमओ डॉ. रामानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed