{"_id":"61e5b66e979d93264a00e5b9","slug":"make-people-feel-safe-by-marching-route-ambedkar-nagar-news-lko6139122199","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट मार्च कर लोगों को कराया सुरक्षा का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट मार्च कर लोगों को कराया सुरक्षा का अहसास
विज्ञापन
फोटो 14, अंबेडकरनगर के आलापुर में सीओ के नेतृत्व में रुटमार्ट करते अर्द्धसैनिक बल।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर (अंबेडकरनगर)। विधानसभा चुनाव में नागरिकों को सुरक्षा का अहसास कराने के लिए सोमवार को एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में पैरामिलिट्री फोर्स व सिविल पुलिस ने रूट मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने आम जनता से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कहा कि सभी लोग जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा करें। जनता के सहयोग से ही चुनाव को सकुशल निपटाया जा सकता है। ऐसे में सभी लोग आपसी भाईचारे को कायम रखें और प्रशासन व पुलिस की मदद करें।
एसडीएम मोहनलाल गुप्त व सीओ जगदीश लाल टमटा के नेतृत्व में सोमवार को पैरामिलिट्री फोर्स व सिविल पुलिस ने रूट मार्च किया। टीम ने रामनगर, ढोलबजवा, बहिगवा जोगीपुर, इंदईपुर व अछती आदि का भ्रमण कर आम जनमानस को सुरक्षा का अहसास कराया। नागरिकों से सुरक्षा को लेकर बातचीत भी की गई। अधिकारियों ने अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे को कायम रखते हुए जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा करें।
आम जनमानस के सहयोग व बेहतर प्रयासों के जरिए ही चुनाव को संपन्न कराने में मदद मिलेगी। यदि कोई वोट के लिए अनैतिक दबाव बनाए अथवा किसी तरह का लालच दे तो उसके बहकावे में कतई न आएं। यदि कोई माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करे तो उसकी जानकारी पुलिस को दें। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। सीओ ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लगातार रूट मार्च व फ्लैग मार्च कर आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है।