{"_id":"63090a6bbf886a6396087611","slug":"make-akbarpur-dostpur-road-four-lane-ambedkar-nagar-news-lko6453868101","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकबरपुर दोस्तपुर मार्ग को फोरलेन बनवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकबरपुर दोस्तपुर मार्ग को फोरलेन बनवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से पूर्व सांसद व एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण मंत्री से जिले की विभिन्न सड़कों का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण करने की मांग की।
एमएलसी ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ने के चलते अकबरपुर दोस्तपुर मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। इसे देखते हुए इस मार्ग को जल्द से जल्द फोरलेन किए जाने की जरूरत है। इसके अलावा जिले की तीन प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण किए जाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में 31 नई सड़कों का निर्माण तथा अकबरपुर गौहनिया मार्ग पर किलोमीटर नौ में पड़ने वाली जर्जर पुलिया का नए सिरे से निर्माण कराने की मांग की।
कहा कि इन मार्गों की बेहतरी होने से जिले की एक बड़ी आबादी को सुचारु आवागमन का लाभ मिलेगा। एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने कहा कि वे अंबेडकरनगर व अयोध्या जनपद के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। विकास के मामले में जो भी क्षेत्र पिछड़े हैं, उन क्षेत्रों में प्राथमिकता के साथ काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार भी आम जनता के हितों व विकास को लेकर तत्परता के साथ काम कर रही है। ऐसे में आने वाले समय में आम जनता को इसका और व्यापक रूप देखने को मिलेगा। बताया कि वे न सिर्फ अपनी निधि से बल्कि संबंधित विभागीय मंत्रियों से मिलकर दोनों जिलों के समुचित विकास का पूरा प्रयास करते रहेंगे।