{"_id":"cf88ef56d6e28e27dd137c09141b5b9d","slug":"maiffia-sought-25-thousand-from-dentists-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंत चिकित्सक से मांगी 25 हजार की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंत चिकित्सक से मांगी 25 हजार की रंगदारी
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sat, 04 Jul 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला कस्बा निवासी दंत चिकित्सक डा. क्षितिज प्रकाश ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि 29 जून को दोपहर दो बजे उनके मोबाइल पर फोन आया।
विज्ञापन
उनसे कहा गया कि वह खान बोल रहा है। जब पूछा कि कौन खान तो कहा गया कि मैं खान मुबारक बोल रहा हूं। जो कह रहा हूं, बहुत ध्यान से सुनो। मेरा एक लड़का नगर स्थित आईसीआईसीआई एटीएम के निकट खड़ा है। उसे जाकर तत्काल 25 हजार रुपये दे दो।
विज्ञापन
यदि आनाकानी की, तो अंजाम बहुत बुरा होगा। मेरे बारे में अखबारों में पढ़ते ही होगे। इस पर घबराए चिकित्सक तत्काल जिला मुख्यालय पहुंचे और एसपी से मुलाकात कर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया। साथ ही वह नंबर भी उपलब्ध कराया, जिससे उसे धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
एसपी पंकज ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओ टांडा ओपी यादव को प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। इस मामले में शनिवार को तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया। एसओ श्री यादव ने बताया कि छानबीन की जा रही है।