{"_id":"8e2cbeb8f31f36be05cefdda83ba3c26","slug":"mahatma-gandhi-remembered-on-death-anniversary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर याद किए राष्ट्रपिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि पर याद किए राष्ट्रपिता
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न सामाजिक संगठनों व राजनीतिक पार्टी के लोगों ने महात्मा गांधी को श्रद्घांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने राष्ट्रपिता के आदर्शों एवं विचारों पर चर्चा की। कहा कि महात्मा गांधी ने जिस राह पर चलकर लोगों के बीच स्वतंत्रता की अलख जगाई, उसे भुलाया नहीं जा सकता। वे सच्चे मायनों में अहिंसा के पुजारी थे।
विज्ञापन
भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में अकबरपुर ब्लॉक परिसर में रक्षाराम साहू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रामनरायन साहू ने समाज की एकजुटता पर जोर दिया।
विज्ञापन
कहा कि साहू समाज की युवा शक्ति को समाज के सर्वांगीण विकास के लिए बापू के विचारों को आत्मसात करना होगा। उन्होंने सामाजिक व राजनैतिक क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी हुए ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य तथा साहू समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजमणि साहू ने किया।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की गई। कहा गया कि देश में अमन-चैन कायम रखने के लिए बापू के अहिंसा की नीति पर चलना होगा।
जिला मीडिया प्रभारी डॉ. विजय शंकर तिवारी की अध्यक्षता में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्घांजलि अर्पित की। जिला उपाध्यक्ष हरीराम बौद्घ ने महात्मा गांधी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रदेश सचिव रामकुमार पाल व मोहम्मद अनीस खां ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहादत दिवस पर शहीदों को याद किया। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष हजारी बाबा ने शहीदों की उपेक्षा पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि जिले में तमाम शहीद स्थल बने हुए हैं। जिनका संरक्षक कोई नहीं है।
टांडा ब्लॉक के नरायनपुर गांव में स्थित स्व. रक्षाराम पाठक व भीटी तहसील के जैतूपुर गांव में स्थित शहीद उदय प्रताप सिंह की समाधि स्थल का प्रवेश द्वार व वाटिका अब तक नहीं बन पायी है। इसे लेकर लोगों ने कई बार आवाज भी उठाई, लेकिन किसी ने इस तरफ ध्यान देने की जरूरत नहीं समझी।