फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Maharana Pratap fought for the nation all his life

Ambedkar Nagar News: महाराणा प्रताप ने राष्ट्र के लिए जीवन भर संघर्ष किया

Mon, 19 Jan 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 19 Jan 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Maharana Pratap fought for the nation all his life
 जिला पंचायत परिसर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते पदा​धिकारी।
अंबेडकरनगर। मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले राष्ट्रभक्त महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि पर सोमवार को खिचड़ी भोज का आयोजन जिला पंचायत परिसर में किया गया। महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। क्षत्रिय समाज संरक्षक लालबिहारी सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया था। राष्ट्र के लिए जीवन भर संघर्ष किया। महाराणा प्रताप वीरता और वचन की अद्भुत मिसाल थे। उन्होंने कठिन संघर्ष कर देश को मुगलों के जुल्मों से मुक्ति दिलवाई। ऐसे महापुरुषों के त्याग और बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी, क्षत्रिय समाज के जिला अध्यक्ष हवलदार सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed