{"_id":"6887d1dce4857691bc029a72","slug":"madrasa-schools-should-upload-data-on-u-dias-within-three-days-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-139399-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मदरसा विद्यालय तीन दिन में यू-डायस पर अपलोड करें डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मदरसा विद्यालय तीन दिन में यू-डायस पर अपलोड करें डाटा
Tue, 29 Jul 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 111 विद्यालयों ने यू-डायस पोर्टल पर अध्यापक और छात्र-छात्राओं की प्रोफाइल फीडिंग नहीं की है। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने इन मदरसा विद्यालयों को तीन दिवस में यू-डायस डाटा फीडिंग करने के लिए कहा है। सभी लापरवाह विद्यालयों को हुए 31 जुलाई तक की अंतिम मोहलत दी है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि निर्धारित समय सीमा तक डाटा फीड न करने वाले विद्यालयों की मान्यता रद्द व यू-डायस कोड भी लॉक कर दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रबंधक जिम्मेदार होंगे।
यू डायस पोर्टल पर डाटा अपलोड करने के लिए 17 जुलाई को निर्देशित किया गया था। इसमें स्कूल व टीचर प्रोफाइल और छात्र प्रोग्रेशन का कार्य 26 जुलाई को पूरा हो जाना था, बावजूद इसके अब तक 192 विद्यालयों ने फीडिंग की है। वहीं 111 लापरवाही बरत रहे हैं। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी छोटेलाल ने बताया कि यू-डायस डाटा सरकार की नीतियों व शैक्षिक योजनाओं की मूल आधारशिला है। इसमें लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।