{"_id":"6aff2da725e3e35ff80c30e7","slug":"madrasa-built-on-government-land-demolished-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-169496-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सरकारी भूमि पर बने मदरसे को ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सरकारी भूमि पर बने मदरसे को ढहाया
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अकबरपुर के कालेपुर गांव में अवैध मदरसे को ध्वस्त करती जेसीबी। स्रोत- स्थानीय ग्र
अंबेडकरनगर। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के कालेपुर में हवाई पट्टी के पीछे घूर गड्ढे की सरकारी भूमि पर बने मदरसे को प्रशासन ने बृहस्पतिवार को ध्वस्त करा दिया। शिकायत के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मामले की जांच की थी, जिसमें सरकारी भूमि पर निर्माण की पुष्टि हुई थी।
जानकारी के अनुसार, कालेपुर में हवाई पट्टी के पीछे घूर गड्ढे की भूमि पर मदरसे का निर्माण कराया गया था। इस पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी ने आपत्ति जताते हुए जिला प्रशासन से शिकायत की थी। अधिकारियों से वार्ता कर संबंधित भूमि की जांच कराने और अवैध निर्माण हटवाने की मांग की थी।
शिकायत का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मदरसे के निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान कानूनगो मनोज, राजस्व निरीक्षक और कोतवाली पुलिस के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
एडीएमएम अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर संबंधित टीम से जांच कराई गई थी। जांच में सरकारी भूमि पर निर्माण की पुष्टि होने के बाद उसे ध्वस्त करा दिया गया है।