{"_id":"6988d746f6afc429a002d56f","slug":"madrasa-board-exams-from-today-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-150330-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं आज से
Mon, 09 Feb 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की परीक्षाएं सोमवार से जिले में पांच परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो रही हैं। इन परीक्षाओं में कुल 1390 छात्र-छात्राएं अपनी शैक्षणिक योग्यता साबित करने के लिए शामिल होंगे। यह परीक्षाएं 14 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित की जाएंगी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी छोटेलाल ने बताया कि परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पांच परीक्षा केंद्रों पर डेस्क स्लिप लगाने और सीट प्लान तैयार करने का कार्य संपन्न हो चुका है। परीक्षा को पूरी तरह से नकलविहीन और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इस उद्देश्य से दो सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके अलावा पांच केंद्र व्यवस्थापक और सह केंद्र व्यवस्थापकों की भी ड्यूटी लगाई गई है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। छात्रों को प्रवेश पत्र की जांच के बाद प्रवेश दिया जाएगा। मदरसा बोर्ड की सेकेंडरी (मुंशी/मौलवी) और सीनियर सेकेंडरी (आलिम) की परीक्षाओं के लिए जिले में कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें मदरसा महबूबे यजदानी बसखारी, मदरसा अमीरूल उलूम सिमनानिया दरगाह किछौछा, मदरसा अहले सुन्नत मंजरे इस्लाम, मदरसा मंजरे हक टांडा और मदरसा निशारुल उलूम शहजादपुर शामिल हैं। परीक्षाएं सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक दो पालियों में आयोजित की जाएंगी।