{"_id":"625c5d9baceb15570e444cf3","slug":"madarsa-teachers-should-be-given-honorarium-soon-ambedkar-nagar-news-lko6265712186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा शिक्षकों को जल्द दिलाया जाए मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा शिक्षकों को जल्द दिलाया जाए मानदेय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। मॉडर्न मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक एसोसिएशन की बैठक रविवार को जिला मुख्यालय पर हुई। इसमें जिले में पहुंचे मानदेय व अंशदान के भुगतान की मांग प्रमुखता से उठाई गई। कहा गया कि आगामी दिनों में ईद पर्व है। मौजूदा समय में पवित्र रमजान माह चल रहा है। ऐसे में मानदेय व अंशदान का भुगतान न होने से शिक्षकों के समक्ष मुश्किलें खड़ी हो रही हैं।
भुगतान को लेकर जब भी मांग की जाती है, तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। जल्द मदरसा शिक्षकों को मानदेय का भुगतान करने की मांग की गई। तय किया गया कि सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से मुलाकात कर भुगतान के लिए ज्ञापन सौंपेगा। यदि इसके बाद भी भुगतान नहीं हुआ, तो फिर कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया जाएगा।
अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद जमाल अहमद अंसारी ने कहा कि मदरसा शिक्षक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी उनकी उपेक्षा की जा रही है। कहा कि मौजूदा समय में पवित्र रमजान माह चल रहा है, जबकि आगामी दिनों में ईद पर्व है। इसके बाद भी जिले में लगभग एक पखवाड़ा पहले जिले में पहुंचे मानदेय व अंशदान का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऐसा तब है, जबकि शासन ने तीन दिन के अंदर भुगतान का आदेश दिया था। तीन दिन की बात दूर एक पखवाड़े से अधिक का समय बीतने को है, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ। यह अत्यंत चिंताजनक स्थिति है।
विज्ञापन
कहा कि आर्थिक संकट से संघर्ष कर रहे मदरसा शिक्षकों के समक्ष अब पर्व को परिवार के साथ हंसी-खुशी मनाने पर काले बादल मंडराने लगे हैं। मदरसा शिक्षकों के हित को देखते हुए अविलंब मानदेय का भुगतान किया जाए। इस मौके पर सीमा, नगमा, मोहम्मद अमीन, महफूज आलम, रिजवान अहमद, फारूक अहमद, मोहममद नफीस, फिरोज अहमद, अनवर अली आदि मौजूद रहे। बाद में तय किया गया कि सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से मुलाकात कर मानदेय व अंशदान भुगतान अविलंब किए जाने की मांग संबंधित ज्ञापन सौंपेगा। यदि इसके बाद भी शीघ्र ही भुगतान नहीं किया गया, तो कलेक्ट्रेट के निकट धरना प्रदर्शन किया जएगा।