फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Maa Kali Mahila Samuh is showing women the path of self-reliance

Ambedkar Nagar News: महिलाओं को स्वावलंबन की राह दिखा रहा है मां काली महिला समूह

Wed, 03 Sep 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 03 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Maa Kali Mahila Samuh is showing women the path of self-reliance
बलरामपुर। जिले की महिलाएं अब आत्मनिर्भरता की ओर तेज़ी से कदम बढ़ा रही हैं। श्रीदत्तगंज क्षेत्र के सूरज प्रेरणा संकुल से जुड़ा मां काली महिला समूह की अध्यक्ष सुनीता के नेतृत्व में महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण की मिसाल बन चुका है।समूह से जुड़ी 14 महिलाएं अब हैंडवास, फिनायल और मसाले तैयार कर न सिर्फ रोजगार से जुड़ी हैं, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक ज़िम्मेदारी भी बखूबी निभा रही हैं। इन उत्पादों की गुणवत्ता और किफायती दर के चलते जिले से बाहर तक इनकी मांग लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

समूह की अध्यक्ष सुनीता और अन्य सदस्यों का कहना है कि पहले वे पूरी तरह परिवार पर निर्भर थीं। लेकिन अब अपनीकमाई से घर चलाने में सहयोग कर रही हैं। इस बदलाव ने न केवल उन्हें आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि समाज में नई पहचान भी दिलाई। मां काली महिला समूह’ ने क्षेत्र की 14 महिलाओं के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास जगाया है। सुनीता के नेतृत्व में महिलाएं अब आर्थिक रूप से मजबूत होकर परिवार की रीढ़ बन चुकी हैं। समूह द्वारा तैयार किए जा रहे हैंडवास, फिनायल और मसालों की सप्लाई अब बलरामपुर, तुलसीपुर, उतरौला से आगे अन्य जिलों तक पहुंच चुकी है। गुणवत्ता और किफायती कीमतों ने इन उत्पादों को ग्राहकों की पहली पसंद बना दिया है।
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं से मिल रहा बल
बीएमएम अखिलेश मौर्य ने बताया कि समूह की महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं का पूरा लाभ दिलाया जा रहा है। इससे उनके उत्पादन व विपणन दोनों में तेजी से विस्तार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed