{"_id":"66ef02381010d249a90dbc49","slug":"maa-durga-will-be-seated-somewhere-in-a-cave-and-somewhere-on-a-chandrayaan-and-a-lotus-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-121622-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीड:::: कहीं गुफा तो कहीं चंद्रयान व कमल पर विराजमान होंगी मां दुर्गा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीड:::: कहीं गुफा तो कहीं चंद्रयान व कमल पर विराजमान होंगी मां दुर्गा
Sat, 21 Sep 2024 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 21 Sep 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
-आकर्षक पूजा पंडाल तैयार करने में तेजी से जुटे कारीगर
फोटो 25
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। कहीं चंद्रयान तो कहीं गुफा में इस बार मां दुर्गा श्रद्धालुओं को दर्शन देंगी। दुर्गा पूजा पर्व के मद्देनजर जगह-जगह आकर्षक पूजा पंडाल को तैयार करने का काम तेज हो गया है। कारीगरों के हाथ पंडालों को बनाने में तेजी से चलने लगे हैं। उधर पूजा समितियों ने भी पर्व को बेहतर ढंग से मनाने को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।
तीन अक्तूबर से दुर्गा पूजा पर्व की शुरुआत हो रही है। इसे लेकर ग्रामीण क्षेत्र से शहरी क्षेत्र तक तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। मां दुर्गा के सभी नौ स्वरूपों की प्रतिमा बनाने में कारीगर परिवार के सदस्यों के साथ जुटे हुए हैं तो वहीं जिले में जगह-जगह भव्य रूप देने को लेकर कारीगर तेजी से काम में लग गए हैं। इस बार कहीं चंद्रयान, तो कहीं गुफा के अलावा कमल के फूल पर विराजमान होकर मां दुर्गा श्रद्धालुओं को दर्शन देेंगी।
अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा के निकट श्री राममंदिर, तो पहितीपुर मार्ग पर अक्षरधाम मंदिर का मॉडल बन रहा। अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर पर चंद्रयान तो दोस्तपुर मार्ग पर हेलीकॉप्टर का मॉडल तैयार किया जा रहा। शहजादपुर में पंडाल को तैयार कराने में जुटे बाल दुर्गा पूजा समिति से जुड़े विक्की ने कहा कि इस बार जो पंडाल बन रहा है उसे गुफा का रूप दिया जा रहा। मां दुर्गा का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को गुफा के अंदर पानी से होकर गुजरना होगा। इसी प्रकार बसखारी, टांडा, जलालपुर, भीटी, कटेहरी, जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर समेत जिले के कई अन्य क्षेत्रों में भी आकर्षक पूजा पंडाल तैयार करने में कारीगरों जुटे हुए हैं।