फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Maa Durga

150 वर्ष पुराना है मां भुजहिया माता के मंदिर का इतिहास

Thu, 22 Oct 2020 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Maa Durga
फोटो 24, अंबेडकरनगर के नसीरपुर छितौना में आस्था का केन्द्र भुजहिया माता का मंदिर। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जहांगीरगंज। करीब 150 पुराना है जहांगीरगंज विकास खंड के नसीरपुर छितौनी स्थित मां भुजहिया माता का मंदिर का इतिहास। इसे सिद्धपीठ के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि सच्चे हृदय से मांगी गई मन्नत जरूर पूरी होती है। न सिर्फ अंबेडकरनगर बल्कि इर्द-गिर्द के जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजन अर्चन के लिए आते हैं। पुजारी कामता प्रसाद शुक्ल ने बताया कि लगभग 30 वर्ष पूर्व मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ था। वैसे तो यहां प्रतिदिन पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन नवरात्र पर्व पर श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो जाती है।
विज्ञापन

नवरात्र पर्व पर सुबह शाम होने वाली आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भागीदारी करते हैं। पर्व के अंतिम विशाल भंडारे का आयोजन होता है। बताया कि मन्नत पूरी होने पर महिलाएं कढ़ाई चढ़ाती हैं। बताया कि मान्यता है कि जिस स्थान पर मंदिर का निर्माण हुआ है, वहां सती होने के बाद मां पार्वती की भुजा गिरी थी। बताया कि जिन्होंने मंदिर का निर्माण कराया था। उनके सपने में मां पार्वती आई थीं और कहा था कि संबंधित स्थान पर मंदिर का निर्माण कराएं। इसके बाद ही मंदिर का निर्माण हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed