{"_id":"5f91c3c58ebc3e9bd17d92ca","slug":"maa-durga-ambedkar-nagar-news-lko5466280176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां कात्यायनी के चरणों में नतमस्तक हुए श्रद्धालु, लगे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां कात्यायनी के चरणों में नतमस्तक हुए श्रद्धालु, लगे जयकारे
विज्ञापन
फोटो 22, अंबेडकरनगर के फत्तेपुर अरिया में पंडाल में मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जय मां दुर्गा के उद्घोष के बीच गुरुवार को मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की विशेष पूजा अर्चना हुई। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेका और चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक घरों व देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विधिविधान से हवन-पूजन किया। मंदिर प्रशासन ने जरूरी व्यवस्था कर रखी थी। उधर, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित पूजा पंडालों में गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखा गया।
जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक देवी मंदिरों में गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की विशेष पूजा-अर्चना की। मां के दरबार में माथा टेका और चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर मन्नत मांगी। इस दौरान कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन किया गया। मंदिर के मुख्य गेट पर ही रखी सैनिटाइजेशन मशीन से आने वाले श्रद्धालुओं को सैनिटाइज किया गया। कुछ मंदिरों में तो श्रद्धालुओं को मास्क का वितरण भी किया गया। अकबरपुर नगर के पटेलनगर स्थित मां दुर्गा मंदिर, नगर पालिका परिषद कार्यालय के पास स्थित दुर्गा मंदिर, पुराने तहसील तिराहा के पास स्थित गायत्री मंदिर, पण्डाटोला स्थित काली मंदिर के अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिरों गुरुवार को पूरे दिन भक्तिमय माहौल में पूजन-अर्चन का दौर चलता रहा।
उधर, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित पूजा पडंालों में भी गुरुवार को श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां के चरणों में पुष्प अर्पित किए और माथा टेककर विशेष पूजा-अर्चना की। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शासन द्वारा जो गाइड लाइन जारी की गई है, उसे देखते हुए पूजा समितियों द्वारा सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए पूजा पंडालों के सामने गोले बनाए गए हैं तो पैक प्रसाद का वितरण किया जा रहा है।