{"_id":"5f906ebf8ebc3e9ba661c4b0","slug":"maa-durga-ambedkar-nagar-news-lko5464566108","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 वर्ष पुराना है दहियावर मठिया माता मंदिर, मन्नत पूरी होने पर भक्त चढ़ाते हैं कढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 वर्ष पुराना है दहियावर मठिया माता मंदिर, मन्नत पूरी होने पर भक्त चढ़ाते हैं कढ़ाई
फोटो-27 अंबेडकरनगर के दहियावर में स्थित मठिया माता का मंदिर
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
Link Copied
अंबेडकरनगर। टांडा तहसील क्षेत्र के मेडऱी दहियावर गांव में स्थित प्राचीन मठिया माता मंदिर लंबे समय से सिर्फ दहियावर ही नहीं बल्कि इर्द-गिर्द के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। लगभग 300 वर्ष पुराने इस मंदिर का जीर्णोद्धार ग्रामीणों की मदद से 1977 में हुआ था। भव्य रूप ले चुके इस मंदिर में वैसे तो प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को विशेष पूजा-अर्चना होती है, लेकिन नवरात्र के दौरान प्रत्येक दिन सुबह-शाम होने वाली आरती, भजन-कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। करीब 300 वर्ष प्राचीन मठिया माता मंदिर को सिद्धपीठ के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
यहां दहियावर के अलावा इर्द-गिर्द के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मन्नत मांगने मां के दरबार में आते हैं। इसके अलावा यहां विवाह का विशेष अनुष्ठान भी किया जाता है। 1977 से पुजारी का कार्य रामलौट कर रहे थे। उनके निधन के बाद मौजूदा समय में पुजारी का कार्य रामसूरत व हौसिला प्रसाद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 1977 में मंदिर का जीर्णोद्धार ग्रामीणों की मदद से कराया गया था। गांव के शिवकुमार ने बताया कि प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को यहां विशेष पूजा-अर्चना होती है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। मन्नत पूरी होने पर महिलाएं कढ़ाई चढ़ाती हैं। नवरात्र में यहां प्रति दिन सुबह शाम भजन कीर्तन होता है। नवरात्र के अंतिम दिन नौ कुंडीय यज्ञ होता है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।