{"_id":"5f906e128ebc3e9b85057530","slug":"maa-durga-ambedkar-nagar-news-lko5464564103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां दुर्गा के भक्ति गीतों से गूंजे देवी मंदिर, स्कंदमाता की हुई आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां दुर्गा के भक्ति गीतों से गूंजे देवी मंदिर, स्कंदमाता की हुई आराधना
विज्ञापन
फोटो-24, अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय स्थित मिर्जापुर में मां दुर्गा का पूजन अर्चन करते श्रद्धालु
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। दुर्गा है मेरी मां, अंबे है मेरी मां... जैसे भक्तिमय गीतों के बीच बुधवार को जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जगह-जगह स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर मां के दरबार में माथा टेका और विशेष पूजा-अर्चना की। साथ ही मां दुर्गा के चरणों में श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए।
पूजा पंडालों में दर्शन व पूजन-अर्चन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए पूजा समितियों द्वारा सभी जरूरी कदम उठाए गए। इस बीच ज्यादातार पंडालों में श्रद्धालुओं में प्रसाद का भी वितरण किया गया। उधर, बुधवार को मां दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप की विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। देवी मंदिरों में सुबह शाम आरती का आयोजन हुआ, जिसमें कोरोना प्रोटोकॉल के बीच श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। घरों में भी भक्तों ने विधिविधान से पूजा-अर्चना की।
इस समय सुबह से ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का दौर शुरू हो जाता है जो रात तक जारी रहता है। कोरोना संकट के चलते इस बार हालांकि पूजा पंडालों की संख्या विगत वर्षों के सापेक्ष कम है। जिन स्थानों पर पूजा पंडाल की स्थापना की गई है, वहां पूजा समितियों द्वारा शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। न सिर्फ सैनिटाइजेशन की व्यवस्था है बल्कि सोशल डिस्टेंसिंग के लिए पंडालों के समक्ष गोले बनाए गए हैं। बुधवार को भी कोरोना प्रोटोकॉल के बीच विशेष पूजन अर्चन हुआ।
विज्ञापन
अकबरपुर नगर के मीरानपुर, रसूलपुर हौजपट्टी, अहिराना के अलावा जलालपुर, टांडा, भीटी तहसील क्षेत्रों में भी जगह-जगह स्थापित पूजा पंडालों में पहुंच कर श्रद्धालु न सिर्फ देवी मां के नौ स्वरूपों का दर्शन कर रहे बल्कि विशेष पूजा-अर्चना भी कर रहे।
उधर, बुधवार को मां दुर्गा के पाचवें स्वरूप स्कंदमाता की विधिविधान से श्रद्धालुओं ने पूजा की। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा। देवी मंदिरों में सुबह शाम आरती का आयोजन हुआ, जिसमें कोरोना प्रोटोकॉल के तहत श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा स्थित गायत्री मंदिर, पंडाटोला स्थित काली मंदिर, डाकघर के पास स्थित दुर्गा मंदिर, रेलवे क्रॉसिंग स्थित दुर्गा मंदिर, पटेलनगर स्थित दुर्गा मंदिर के अलावा टांडा, भीटी, जलालपुर व आलापुर तहसील क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिर में पूरे दिन पूजन-अर्चन का कार्य चला। श्रद्धालुओं ने देवी मां के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर माथा टेका और मन्नत मांगी।