{"_id":"5f74c5b18ebc3e1a264439bc","slug":"maa-durga-ambedkar-nagar-news-lko5428671143","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाइड लाइन आने से रुकी प्रतिमाओं की बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाइड लाइन आने से रुकी प्रतिमाओं की बुकिंग
विज्ञापन
फोटो 22, अंबेडकरनगर में दुर्गा प्रतिमाओं को संवारने में जुटने कलाकार।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। कोरोना महामारी के चलते सार्वजनिक स्थानों पर पूजा पंडालों की स्थापना किए जाने पर रोक के बाद दुर्गा पूजा समितियों ने प्रतिमाओं की बुकिंग करना बंद कर दिया है। इससे प्रतिमा निर्माण में लगे कारीगरों को झटका लगा है। उधर पूर्व में जिन प्रतिमाओं की बुकिंग हो चुकी है, उसे तैयार करने का कार्य कारीगरों ने इसके बावजूद जारी रखा है। पेंटिंग व सिंगार का कार्य अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। उन्हें अब भी उम्मीद है कि कोई न कोई हल निकल आएगा।
आगामी 16 अक्तूबर से प्रारंभ हो रहे दुर्गा पूजा पर्व की तैयारियों के बीच एक दिन पहले शासन ने कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पूजा पंडालों की स्थापना किए जाने पर रोक लगा दिया। इसके साथ ही घरों में ही मूर्ति की स्थापना कर पूजा अर्चना किए जाने की गाइडलाइन जारी की गई। शासन द्वारा पर्व को लेकर जारी गाइडलाइन के बाद ज्यादातर दुर्गा पूजा समितियों ने प्रतिमाओं की बुकिंग कराने से खुद को पीछे हटा लिया। वहीं कई समितियों ने बीते दिनों की गई बुकिंग को रद्द करा दिया। इससे प्रतिमा निर्माण में लगे कारीगरों को झटका लगा। उनका कहना था कि शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के चलते अब नई प्रतिमाओं की बुकिंग नहीं हो रही है। इसे देखते हुए उन्होंने नई प्रतिमा का निर्माण भी बंद कर दिया है।
अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर प्रतिमा निर्माण में लगे सिझौलिया निवासी उमेश मौर्या ने बताया कि पूर्व में 25 मूर्तियों की बुकिंग हुई थी, जिसका निर्माण पूरा हो गया है। उसकी पेंटिग व श्रृंगार का कार्य अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। बताया कि दो पूजा समितियों ने एक दिन पहले मंगलवार को बुकिंग कैंसिल करा दी है। अकबरपुर पहितीपुर मार्ग मूर्ति निमा्रण में लगे धर्मेंद्र पाल ने कहा कि पूर्व में 32 मूर्तियों की बुकिंग हुई थी। इसमें से तीन बुकिंग कैंसिल हुई हैं। कहा कि कोरोना संकट को देखते हुए उसे पहले से ही कुछ आशंका थी। इसी के चलते मूर्ति का निर्माण धीमी गति से कर रहा था। बताया कि 28 मूर्तियों का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। पेंटिंग का कार्य चल रहा है। समय रहते बुकिंग की गई मूर्तियों को तैयार कर लिया जाएगा, हो सकता है कि कोई हल निकल आए।