फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Lunch packets distributed to patients, timbers

मरीजों, तीमारदारों को बांटे लंच पैकेट

Tue, 18 May 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Lunch packets distributed to patients, timbers
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े सेवा भारती द्वारा मंगलवार को जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी टांडा व राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों में लंच पैकेट का वितरण किया गया। इसके साथ ही काढ़ा, सैनिटाइजर व मास्क भी बांटा गया। आश्वस्त किया गया कि महामारी में कोई भी भूखा नहीं रहेगा। संगठन उन्हें न सिर्फ भोजन उपलब्ध कराएगा, बल्कि अन्य जरूरी मदद भी करेगा।
विज्ञापन

सेवा भारती संगठन के जिलाध्यक्ष रामजी गुप्ता व टांडा विधायक संजू देवी के प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर व सीएचसी टांडा में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों में लंच पैकेट बांटा। इसके साथ मास्क, काढ़ा व सैनिटाइजर भी दिया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन लगातार जरूरतमंदों की मदद करता चला आ रहा है। अपील की कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी को जरूरी एहतियात बरते जाने की जरूरत है। जागरुकता के आधार पर ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। इस दौरान जिला प्रचारक आदित्य कुमार, शेखर गुप्ता, सुधांशु, सौरभ, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed