फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Low-level causeway submerged; connectivity to villages disrupted.

Ambedkar Nagar News: जलमग्न हुआ रपटा पुल, गांवों का संपर्क बाधित

Wed, 07 Oct 2026 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Low-level causeway submerged; connectivity to villages disrupted.
जलभराव के कारण पानी में डूबा कटेहरी के खिदिरपुर का रपटा पुल। संवाद
श्रवण क्षेत्र। कटेहरी विकासखंड के खिदिरपुर में तमसा नदी पर बना रपटा पुल इन दिनों बरसात के पानी में पूरी तरह जलमग्न हो गया है। पुल पर पानी और जलकुंभी जमा होने से आवागमन प्रभावित हो गया है। हालत यह है कि खिदिरपुर प्राथमिक विद्यालय पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं को भी करीब दो किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को खुद मोर्चा संभाला और पुल पर जमा जलकुंभी हटाकर रास्ता खोलने का प्रयास किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार रपटा पुल की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई बार जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों के सामने समस्या रखी गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय और क्षेत्रीय विधायक धर्मराज निषाद की ओर से भी समस्या के समाधान के प्रयास किए गए, इसके बावजूद पुल की स्थिति नहीं बदली।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान शकुंतला देवी ने पंचायत निधि से अस्थायी रपटा पुल का निर्माण कराया था। बरसात के दिनों में यही रास्ता ग्रामीणों के आवागमन का प्रमुख सहारा बना हुआ था। अब नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल पर पानी भर गया है और जलकुंभी भी जमा हो गई है। इससे पुल का स्वरूप तक दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को ग्रामीण महेंद्र गौड़, अनिल सिंह, सुधीर विकास समेत अन्य लोग पुल पर पहुंचे और जलकुंभी हटाने में जुट गए। ग्रामीणों का कहना है कि किसी तरह रास्ता साफ हो जाए तो पैदल और दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू किया जा सकेगा।

स्थानीय निवासी अनिल सिंह ने बताया कि रपटा पुल यहां की प्रमुख जरूरत है। लंबे समय से समस्या बनी होने के बावजूद इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण में अधिक बजट की जरूरत है, जिसे ग्राम पंचायत निधि से पूरा करना मुश्किल है। ग्राम प्रधान शकुंतला देवी ने बताया कि जलस्तर बढ़ने से फिलहाल यह भी पानी में डूब गया है। एडीओ पंचायत दुर्गा प्रसाद पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए अस्थायी पुल का निर्माण कराया गया था, जलस्तर घटने पर पुन: साफ-सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed