फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Lover couple who came to get married accused of religious conversion, taken into custody

Ambedkar Nagar News: शादी करने पहुंचे प्रेमी युगल पर धर्मांतरण का आरोप, हिरासत में

Thu, 23 Apr 2026 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Lover couple who came to get married accused of religious conversion, taken into custody
अंबेडकरनगर। वाराणसी से कोर्ट मैरिज करने जिला न्यायालय आए अलग-अलग समुदायों के एक युवक और युवती को वाराणसी की सिगरा थाना पुलिस हिरासत में लेकर वापस लौट गई है। इस बीच, एक हिंदूवादी नेता ने बसखारी थाने में तहरीर देकर किछौछा के गेस्ट हाउसों में धर्मांतरण का गिरोह सक्रिय होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आलापुर के शाहपुर बनगवा निवासी शनि प्रकाश पांडेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि किछौछा क्षेत्र में संचालित कुछ गेस्ट हाउसों और खानकाहों में अवैध गतिविधियां चल रही हैं। उनका दावा है कि यहां हिंदू लड़कियों को लाकर उनका धर्मांतरण कराया जाता है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, 21 अप्रैल को वाराणसी के नदेसर निवासी रुस्तम खान एक युवती को किछौछा लेकर आया था। आरोप है कि वहां युवती के साथ दुष्कर्म किया गया और कुछ मौलानाओं की मदद से उसका धर्मांतरण कराया गया। बुधवार को जब यह जोड़ा कोर्ट मैरिज की तैयारी में था, तभी उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसखारी इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि वाराणसी के सिगरा थाने के उपनिरीक्षक शिवम मिश्रा और महिला आरक्षी की टीम दोनों को अपने साथ वाराणसी ले गई है। युवती ने अभी तक पुलिस के समक्ष कोई आधिकारिक बयान दर्ज नहीं कराया है।

सीओ नीतीश तिवारी ने बताया कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं। यह प्रकरण मूल रूप से वाराणसी के सिगरा थाने का है, जहां पहले से प्राथमिकी दर्ज है। किछौछा में धर्मांतरण और दुष्कर्म के जो आरोप लगाए गए हैं, उनकी गहनता से जांच की जा रही है। जांच के तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed