{"_id":"68cc51deb9f3f5ec7d02cfc6","slug":"lord-vishwakarmas-procession-started-with-great-pomp-and-prasad-was-accepted-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-142264-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: धूमधाम से निकली भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा, ग्रहण किया प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: धूमधाम से निकली भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा, ग्रहण किया प्रसाद
Fri, 19 Sep 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
महरूआ में भगवान विश्वकर्मा की निकाली गई शोभायात्रा।
विद्युतनगर/भीटी (अंबेडकरनगर)। भगवान विश्वकर्मा जयंती पर स्थापित की गई प्रतिमाओं की बृहस्पतिवार को शोभायात्रा निकाली गई। महरुआ स्थित विद्युत उपकेंद्र पर परंपरा के अनुसार भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति का विसर्जन किया गया। यह कार्यक्रम जेई अनिल कुमार वाल्मीकि की अध्यक्षता में और समस्त स्टाफ की मौजूदगी में हुआ।
मूर्ति स्थापना के बाद बुधवार को पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मेले का आयोजन किया गया था जिसमें क्षेत्रीय लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बृहस्पतिवार को हवन-पूजन के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो पूरे कस्बे में गाजे-बाजे के साथ घूमी। पाॅवर हाउस के कर्मचारियों ने दुकानों पर जाकर प्रसाद भी वितरित किया। टांडा के छज्जापुर झारखंडी स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसे देखकर नगरवासी भावविभोर हो उठे। श्री विश्वकर्मा मंदिर चैरिटेबल सोसाइटी के तत्वावधान में निकली शोभायात्रा में भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भक्ति गीतों की धुन पर लोग झूमते नाचते विसर्जन स्थल तक पहुंचे।
शोभायात्रा चौक घंटाघर, सब्जी मंडी, नगर पालिका, स्टेट बैंक, तहसील, महिला अस्पताल, पानी टंकी, बस स्टेशन और ताज तिराहा होते हुए नगर भ्रमण के बाद मंदिर परिसर पहुंच कर संपन्न हुई। इसके पश्चात मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें साधु-संतों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, रघुनाथ यादव, शम्भूनाथ शर्मा, मुजीब अहमद, अध्यक्ष रामप्यारे विश्वकर्मा, डॉ. विद्याराम, विजय विश्वकर्मा, जियालाल, नन्दलाल, संतोष कुमार, बादल विश्वकर्मा मौजूद रहे।