{"_id":"579658c94f1c1b356421e5be","slug":"lord-shiva-worshiped-on-first-monday-of-sawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के पहले सोमवार पर भोले बाबा को पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के पहले सोमवार पर भोले बाबा को पूजा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 25 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के पवित्र धाम शिवबाबा में सावन माह के पहले सोमवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के पहले सोमवार को जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिवालय व शिवमंदिर हर हर महादेव व बम भोले के जयकारे से गूंज उठे। सुबह से ही शिवभक्तों का विशेष पूजन अर्चन व जलाभिषेक के लिए शिवमंदिरों व शिवालयों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
महिलाओं ने इस मौके पर व्रत रखकर जलाभिषेक किया और मन्नत मांगी। उधर जिला मुख्यालय के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह शिवमंदिरों व शिवालयों पर पहुंचकर जलाभिषेक भी किया। कांवरियों का जगह जगह लोगों ने आगे बढ़कर स्वागत किया।
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार को जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिवमंदिरों व शिवालयों पर जलाभिषेक व पूजन अर्चन के लिए सुबह से ही शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। हाथों में पूजा की थालियां लिए शिवभक्त निकटवर्ती शिवमंदिरों व शिवालयों पर पहुंचने लगे।
विज्ञापन
कोई जलाभिषेक कर रहा था, तो कोई विशेष पूजन अर्चन। जलाभिषेक व पूजन अर्चन में महिलाएं व युवाओं की संख्या काफी अधिक थी। सुबह से शुरू हुआ पूजन अर्चन व जलाभिषेक का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस दौरान समूचा माहौल हर हर महादेव व बम भोले के जयकारों से भक्तिमय हो गया।
मंदिरों व शिवालयों में बज रहे भक्ति गीतों से माहौल और भी भक्तिमय हो गया। जिला मुख्यालय से सटे पवित्र शिवबाबा धाम में न सिर्फ अकबरपुर नगर, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने पहुंचकर जलाभिषेक के साथ-साथ विशेष पूजन अर्चन किया।
परिसर में स्थापित भगवान शिव की मूर्ति पर जलाभिषेक का सिलसिला सुबह से ही प्रारंभ हो गया, जो देर रात तक चलता रहा। इस दौरान महिलाओं व पुरुष शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
अकबरपुर नगर के मीरानपुर स्थित शिवालय, शहजादपुर स्थित शिवालय, कलेक्ट्रेट के निकट स्थित शिवमंदिरों पर भी बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने पहुंचकर जलाभिषेक कर विशेष पूजन अर्चन किया।
महिलाओं ने व्रत रखा और मंदिरों व शिवालयों में पहुंचकर पूजन अर्चन के साथ मन्नतें मांगी। इसके अलावा टांडा, जलालपुर, भीटी आदि क्षेत्रों में भी शिवालयों व शिवमंदिरों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी।