फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Lord Parshuram Jayanti celebrated with gaiety

उल्लास के साथ मनाई भगवान परशुराम जयंती

Sun, 08 May 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 08 May 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram Jayanti celebrated with gaiety
अंबेडकरनगर के अकबरपुर रोडवेज पर परशुराम जयंती कार्यक्रम में मौजूद श्रोता। - फोटो : अमर उजाला

जिले में रविवार को भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन कर भगवान परशुराम के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इसमें कहा गया कि भगवान परशुराम ब्राम्हण समाज के अगवा थे।

विज्ञापन


ऐसे में समाज का भला तभी हो सकता है, जब समाज से जुड़े सभी लोग संगठित हों और भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलें। बसखारी रोड पर सरस कॉपलेक्स में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रमाकांत मिश्र ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


आयोजक दिनेश पाण्डेय की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में भगवान परशुराम के अन्याय के विरुद्ध संघर्ष के आदर्श पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में अतुल पाण्डेय, शंभूनाथ तिवारी, संजय पाण्डेय, संजय तिवारी, सुरेंद्र पाण्डेय आदि मौजूद रहे। नगर के रेलवे स्टेशन के निकट आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक ओमप्रकाश त्रिपाठी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिपाठी ने कहा कि भगवान परशुराम एक संस्था के बराबर थे, जिससे प्रेरणा लेकर लोगों को समाज का हित तय करते रहना होगा। कार्यक्रम में मारुति त्रिपाठी, विश्वदीपक उपाध्याय, सुशील मिश्र, नीरज तिवारी, सौरभ तिवारी, अनूप पाण्डेय, सत्यम पाण्डेय आदि मौजूद रहे। पण्डाटोला में तुलसी जोशी ब्राह्मण संघ के तत्वावधान में परशुराम की जयंती मनाई।

संघ अध्यक्ष डॉ. संतराम पाण्डेय ने कहा कि भगवान परशुराम जी भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। साथ ही वह ब्राम्हण समाज के अगुवा थे। उनके जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए उनकी वीरता, एवं जीवन चरित्र, त्याग व साहस की प्रशंसा की।

इस दौरान त्रिलोकी पाण्डेय, हरिनरायन, रूदल, सत्यम, रामश्याम जी पाण्डेय, विश्वनाथ पाण्डेय, जुगेंद्र, अच्छेलाल, डॉ. केपी शर्मा आदि मौजूद रहे। अकबरपुर नगर के बस स्टेशन क्षेत्र में परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में संयोजक लालजी मिश्र ने भगवान परशुराम के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

संरक्षक रामचंद्र उपाध्याय व मुख्य वक्ता डॉ. उमानाथ द्विवेदी ने लोगों से भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान डॉ. डीडी पाण्डेय, देवेंद्र कुमार तिवारी, हनुमान प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे।


 उधर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिला इकाई के तत्वावधान में अकबरपुर नगर के स्वामी रामानंद विद्यालय में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनायी गई। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बारी बारी से भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस मौके पर सुभाषचन्द्र त्रिपाठी, नंद कुमार तिवारी राना, पप्पू तिवारी, जनार्दन पाण्डेय, श्रवण कुमार त्रिपाठी व सुरेन्द्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed