{"_id":"64b18e20f34e5d4eaf012c49","slug":"looted-money-and-laptop-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-270-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 68 हजार रुपये व लैपटॉप लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 68 हजार रुपये व लैपटॉप लूटा
Fri, 14 Jul 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र में एक बैंक मित्र से शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने 68 हजार रुपये और लैपटॉप लूट लिया। घटना के वक्त पीड़ित बैंक से रूपये निकालकर ग्राहक सेवा केंद्र जा रहा था। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में चेकिंग कराई लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं मिल सका।
यह घटना आलापुर थाना क्षेत्र के मसेना मिर्जापुर निवासी दिनेश यादव के साथ हुई। दिनेश बैंक ऑफ बड़ौदा रामनगर से जुड़े ग्राहक सेवा केंद्र का अशरफाबाद में संचालन करता है। शुक्रवार सुबह बीओबी की रामनगर शाखा से दिनेश ने एक लाख रुपये निकाले थे। 32 हजार रुपये घर में रख दिए और 68 हजार रुपये बैग में रखकर बाइक से ग्राहक सेवा केंद्र जा रहा था।
अशरफाबाद बाजार के करीब पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे। उन्होंने दिनेश को रोक लिया। वह जब तक कुछ समझ पाता बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग व लैपटॉप छीन लिया और भाग निकले। दिनेश ने घटना की सूचना पुलिस को को दी। आलापुर पुलिस के साथ एएसपी संजय राय मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में छानबीन कराई लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
पुलिस को आशंका है कि बदमाश बैंक से ही दिनेश के पीछे लगे थे। सूनसान स्थान पर रोककर लूटपाट की। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी पंडित त्रिपाठी ने बताया कि संदिग्ध लोगों की पड़ताल की जा रही है।