फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Long running game of overloading

अरसे से चल रहा ओवरलोडिंग का खेल

Sat, 12 Jun 2021 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Long running game of overloading
अंबेडकरनगर। जिले में वाहनों की ओवरलोडिंग का गठजोड़ लंबे समय से चला आ रहा है। मुख्यत: गिट्टी, मौरंग और बालू लेकर चलने वाले ट्रक प्राय: बाहुबली या सफेदपोशों से जुड़े होते हैं। इन पर प्रभावी अंकुश के लिए जिले में लंबे समय से प्रशासन, परिवहन और पुलिस का कोई संयुक्त अभियान नहीं चल पाया है। हालांकि परिवहन महकमे के अनुसार ओवरलोडिंग रोकने के लिए सभी विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जिले से होकर वाहनों की ओवरलोडिंग सरकार की तमाम सख्ती के बावजूद जारी है। इसमें पिछले कुछ दिनों से थोड़ी कमी आयी है लेकिन जो अंकुश लगना चाहिए, वह नहीं लग पा रहा है। जिले के तमाम ट्रक मालिक इसमें लिप्त हैं तो वहीं बाहरी जनपदों के ट्रक भी धड़ल्ले से जिले की सड़कों को छलनी करते रहते हैं। कारण यह है कि ऐसे तमाम वाहन प्राय: बाहुबली या फिर सफेदपोश से जुड़े होते हैं। कई मामलों में विभागीय कृपा से भी ओवरलोडिंग चलती रहती।
विज्ञापन

पट्टी चौराहे पर हुआ ताजा मामला भी इसी से जुड़ा है। ओवरलोड मौरंग लेकर जा रहे ट्रक के चालक ने बकौल एआरटीओ पहले चालान के दौरान कई तरह की धमकी दी और बहस की। उसके बाद जान से मारने के लिए वाहन सहित कुचलने का प्रयास किया। निश्चित रूप से यह सब सामान्य नहीं माना जा सकता। ऐसे में यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि जिले में कब ऐसी ओवरलोडिंग रोकने के लिए संयुक्त अभियान चलेगा। जानकारों का कहना है कि नियमित संयुक्त अभियान से ही ओवरलोडिंग रोकी जा सकेगी। सूत्रों का कहना है कि ओवरलोडिंग रोकने के लिए अक्सर सफेदपोश आड़े आ रहे हैं। ऐसे में बड़े अभियान से ही इस पर नकेल लगाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed