फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Long queues at many booths till late evening

Ambedkar Nagar News: देर शाम तक कई बूथों पर लगी रही लंबी लाइन

Thu, 11 May 2023 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Long queues at many booths till late evening
अंबेडकरनगर। सात निकायों के कई मतदान केंद्रों पर छह बजे के बाद भी मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही। हालांकि मतदान की समय सीमा छह बजते ही केंद्र के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया। जो मतदाता अंदर थे उन्हीं को मताधिकार का प्रयोग करने की छूट दी गई।
विज्ञापन

नगर पालिका अकबरपुर के मतदान केंद्र क्रय-विक्रय केंद्र शहजादपुर में छह बजे के बाद भी मतदान हुआ। छह बजते ही मुख्य गेट का दरवाजा बंद कर दिया गया। जो लोग पहले से अंदर थे उन्हीं को वोट देने की छूट दी गई। इस बीच मुख्य गेट पर काफी लोग एकत्र हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों को हटाया गया।
विज्ञापन

एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता ने बताया कि भीड़ मुख्य गेट पर एकत्र थी। सभी को समझा-बुझाकर हटा दिया गया। इसके अलावा नगर पालिका क्षेत्र टांडा के सकरावल मतदान केंद्र पर छह बजे के बाद भी मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही। हालांकि छह बजे मुख्य गेट को बंद कर दिया गया। जो मतदाता अंदर पहले से थे उन्हीं को वोट डालने की अनुमति प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed