फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Lohia Bhavan will hold a two-day Swanidhi Mela

Ambedkar Nagar News: लोहिया भवन लगेगा दो दिवसीय स्वनिधि मेला

Sun, 28 May 2023 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Lohia Bhavan will hold a two-day Swanidhi Mela
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत एक जून को अकबरपुर नगर स्थित लोहिया भवन में एक दिवसीय मेले का आयोजन होगा। इसमें पटरी दुकानदारों को रोजगार संबंधित जानकारियां दी जाएंगी तो 11 अलग-अलग विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए जाएंगे। मेले में ज्यादा डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वाले 30 पटरी दुकानदारों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर स्थित लोहिया भवन परिसर एक जून को प्रधानमंत्री स्वनिधि महोत्सव का गवाह बनेगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पटरी दुकानदारों को रोजगार के प्रति आकर्षित करना व रोजगार के प्रति प्रेरित करना है। मालूम हो कि कोरोना काल में बेरोजगार हुए पटरी दुकानदारों को रोजगार के लिए वर्ष 2020 में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की शुरुआत हुई थी। योजना के तहत पटरी दुकानदारों को फिर से रोजगार करने के 10-10 हजार रुपये का ऋण दिया गया था। योजना के तहत छह हजार 288 दुकानदारों को ऋण दिया गया। इनमें से 1370 दुकानदारों ने लिए गए ऋण को वापस कर रोजगार को बढ़ाने के लिए नए सिरे से 20 हजार रुपये ऋण लिया। अब ऐसे दुकानदारों को भी मेले में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी डूडा मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि मेले में 11 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें बेसिक शिक्षा, डीआईओएस कार्यालय, जिला विकास विभाग, जिला कार्यक्रम विभाग, जीएमडीआईसी, जिला अग्रणी बैंक, जिलापूर्ति कार्यालय, श्रम विभाग, बिजली विभाग व बैंक की शाखाएं शामिल हैं। इनके अलावा पटरी दुकानदार भी अलग-अलग प्रकार की दुकानें लगाएंगे। इसके साथ ही बेहतर डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वाले पटरी दुकानदारों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने दिए निर्देश
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोहिया भवन में आयोजित होने वाले मेले को भव्य बनाने के लिए एक दिन पहले शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम अविनाश सिंह ने सभी जिम्मेदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि मेले में अधिक से अधिक पटरी दुकानदार दुकान लगा सकें इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। जिन विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाने हैं वे भी समय रहते सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर लें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed