फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Lockdowns are being flown

लॉकडाउन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां

Sat, 08 May 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Lockdowns are being flown
अंबेडकरनगर। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से घोषित लॉकडाउन की मंशा जिले में तार-तार हो रही है। जिले में कदम दर कदम लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रमुख बाजारों व मार्गों पर आम दिनों की तरह ही लोगों का आवागमन हो रहा है। सड़कों पर दो व चार पहिया वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। इनमें कुछ ऐसे भी होते हैं, जो मास्क तक नहीं लगाए रहते। ट्रिपल राइडिंग करते हुए लोग प्रमुख चौराहों से गुजर जाते हैं, लेकिन वहां तैनात पुलिस कर्मियों को किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने की सुध नहीं है। प्रमुख चौराहों पर बैरियर तो लगा दिए गए हैं, लेकिन वहां तैनात पुलिसकर्मी लॉकडाउन का पालन कराने को लेकर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

कोरोना को फैलने से रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन घोषित कर रखा है। इस दौरान आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा रखा है। शासन के तमाम दिशा निर्देशों के बावजूद जिले में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने को लेकर कोई सुध नहीं ली जा रही है। जिले में कदम दर कदम लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। धड़ल्ले से लोग दो व चार पहिया वाहन लेकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं, तो प्रमुख बाजारों में भी आम दिनों की तरह ही लोगों की भीड़ रहती है। कहने को दुकानें पूरी तरह बंद हैं, लेकिन जरूरत के अनुसार दुकानें खुल जाती हैं।
विज्ञापन

ट्रिपलिंग करते हुए बगैर मास्क के लोग प्रमुख चौराहों से आसानी के साथ गुजर जाते हैं। इन सबके बावजूद जिम्मेदारों को किसी भी प्रकार की कार्रवाई की सुध नहीं है। दो दिन पूर्व लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन सख्त हुआ था, लेकिन अब एक बार फिर से पूरी तरह लापरवाही का माहौल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को अमर उजाला टीम ने जिला मुख्यालय के ही अलग-अलग क्षेत्रों का जायजा लिया, तो जगह-जगह लॉकडाउन की धज्जियां उड़ती दिखीं। पुराने तहसील तिराहा, फव्वारा तिराहा, दोस्तपुर चौराहा, पटेलनगर तिराहा समेत कई अन्य स्थानों पर धड़ल्ले से वाहनों का आवागमन हो रहा था, लेकिन उन्हें रोकने वाला कोई नहीं था।

आम नागरिकों का कहना है कि इस प्रकार से बरती जा रही लापरवाही से कोरोना को फैलने से नहीं रोका जा सकेगा। इस प्रकार का हाल सिर्फ जिला मुख्यालय का ही नहीं, बल्कि अन्य छोटी-बड़ी बाजारों में भी है। उधर, एएसपी संजय राय ने बताया कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed