फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   lock Down

नोडल अफसर ने लिया कम्युनिटी किचन का जायजा

Fri, 08 May 2020 08:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
lock Down
विशेष सचिव पीडब्लूडी जनपद नोडल अधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जलालपुर। शासन से नियुक्त नोडल अधिकारी गिरिजेश त्यागी ने नगर पालिका जलालपुर में चल रहे कम्युनिटी किचन का जायजा लिया। उन्होंने भंडार गृह के साथ साथ भोजन बनाने के लिए रखी सामग्रियों की बारीकी से जांच की। साथ ही भोजन बनाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका जलालपुर में जरूरतमंदों के लिए चलाए जा रहे कम्युनिटी किचन का एक दिन पूर्व गुरुवार को शासन से नियुक्त नोडल अधिकारी गिरिजेश त्यागी ने एसडीएम महेंद्र पाल सिंह, तहसीलदार बृजेश वर्मा व अधिशाषी अधिकारी धर्मेंद्र बहादुर सिंह के साथ जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने भंडार गृह व भोजन बनने की सामग्री की बारीकी से जांच किया। साथ ही मीनू की भी जानकारी ली। भोजन तैयार करने में लगे रसोईयों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि भोजन बनाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साफ सफाई के साथ साथ मॉस्क आदि का प्रयोग जरूर करें। गुणवत्तापूर्ण भोजन तैयार करने पर पूरा ध्यान दिया जाए। यह भी कहा कि जरूरतमंदों को भोजन कराने में कोई लापरवाही न बरती जाए। शासन के मंशा के अनुरूप सभी को कार्य करना होगा। इसमें किसी भी प्रकार की उदासीनता न दिखाई जाए।

सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखने का निर्देश दिया। अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि भोजन बनाने वाले कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई गई है। सभी का रिपोर्ट निगेटिव है। रसोइयों को निर्देशित किया गया है कि वह भोजन बनाने में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। पालिका का उद्देश्य शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना है, जिसका पालन शत प्रतिशत सुनिश्चित कराया जा रहा है। इस मौके पर तहसीलदार बृजेश वर्मा व कोतवाल प्रदुम्मन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed