फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Loan Distribution of 85 Lakhs

124 पात्रों को बांटा 85 लाख का ऋण

Fri, 27 Dec 2019 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Loan Distribution of 85 Lakhs
जलालपुर। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र द्वारा शुक्रवार को नगर पालिका परिषद जलालपुर के सभागार में वृहद लोन कैंप का आयोजन हुआ। इसमें 124 पात्रों को विभिन्न योजनाओं में करीब 85 लाख रुपये लोन के तौर पर वितरित किया गया। वक्ताओं ने लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की तथा उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए परामर्श दिया। वक्ताओं ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सरकार कर्मकारों के स्तर को ऊंचा उठाने का प्रयास कर रही है। पात्रों को चाहिए कि वे बढ़ चढ़कर इन योजनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

इस लोन मेले में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत 30 लाख, मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना के तहत 20 लाख, एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के अंतर्गत 20 लाख तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लगभग 15 लाख रुपए के साथ कुल 85 लाख रुपए का लोन लाभार्थियों को वितरित किया गया। डिप्टी कमिश्नर उद्योग आशुतोष पाठक ने उद्यम से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए समस्याओं का समाधान किया। सहायक प्रबंधक अजय कुमार शर्मा ने लोगों को शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

श्रम विभाग के अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि असंगठित कर्मकारों को वृद्धावस्था में सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना पेंशन योजना का क्रियान्वयन किया है। इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र लाभार्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ मासिक आमदनी 15 हजार रुपए से कम हो तथा वह करदाता नहीं होना चाहिए। ऐसे पात्र इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। कहा कि सरकार कर्मकारों को विकासोन्मुख करने के लिए प्रयत्नशील है। कार्यक्रम में यूनियन बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक व सेंट्रल बैंक समेत अन्य बैंकों के प्रबंधकों ने लोगों को महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। यहां राजेश कुमार मिश्र, कृष्ण गोपाल कसौधन, सृजन अग्रहरि, सुरेश गुप्त, मानिक चंद सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed