{"_id":"621e6a320354c73d7052e1a1","slug":"line-of-buses-at-petrol-pump-problem-of-jam-ambedkar-nagar-news-lko619979232","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर लगी बसों की लाइन, जाम का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर लगी बसों की लाइन, जाम का संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। चुनाव के लिए रोडवेज बसों में डीजल भरवाने के लिए लगने वाली लाइन ने अकबरपुर नगर के अयोध्या मार्ग पर जाम का संकट उत्पन्न कर दिया। बसों की लंबी लाइन के चलते मंगलवार को भी इस क्षेत्र में लगभग पूरे दिन जाम का संकट बना रहा। इससे नागरिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। महाशिवरात्रि का पर्व होने के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न मंदिरों व शिवालयों के लिए निकले। इसके चलते स्थिति और भी खराब हो गई। जाम के गहराते संकट के बीच यातायात पुलिसकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आवागमन को सुचारु किया जा सका।
इस बार चुनाव ड्यूटी में लगीं रोडवेज बसों में डीजल भरने के लिए अकबरपुर अयोध्या मार्ग स्थित सुंदर फिलिंग स्टेशन को भी अनुबंधित किया गया है। इसके चलते चुनाव ड्यूटी में लगीं रोडवेज बसें रविवार देर रात से ही डीजल भरवाने के लिए पहुंचने लगीं। सोमवार को बसों में डीजल भरवाने का कार्य जारी रहा। एक साथ कई बसों के यहां आ जाने व सपा प्रमुख सहित अन्य नेताओं की रैली व जनसभा होने के चलते पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही।
चुनाव ड्यूटी में जा रहे पीएसी व अर्धसैनिक बल के जवानों ने जहां जाम खुलवाने का प्रयास किया, तो बाद में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालना पड़ा। मंगलवार को फिर नलकूप कार्यालय से लेकर लाल ब्रदर्स पेट्रोल पंप तक वाहनों का लंबा जाम लग गया। महाशिवरात्रि पर्व होने के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ ही विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की रैली व जनसभा होने से भी सड़कों पर यातायात का भारी दबाव रहा। इसके चलते एक बार फिर यहां जाम का संकट उत्पन्न हो गया। इससे शिवबाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
घंटों कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह जाम का संकट कम हो सका। स्थानीय प्रमोद कुमार व जगतनरायण आदि का कहना था कि पेट्रोल पंप के पास पुलिसकर्मियों की तैनाती किए जाने की जरूरत है। भारी संख्या में पेट्रोल पंप पर रोडवेज बसों के आने के साथ ही चुनावी माहौल भी है। साथ ही महाशिवरात्रि का पर्व होने के चलते श्रद्धालुओं का आवागमन भी अधिक है। ऐसे में सुचारु आवागमन के लिए जरूरी तैयारियों की जरूरत थी। परंतु लापरवाही बरतने के चलते दो दिन से इस क्षेत्र में जाम लग रहा है, जिससे लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।