फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Lightning struck the chicken farm, hundreds of chickens turned to ashes

Ambedkar Nagar News: मुर्गी फार्म पर बिजली गिरी, सैकड़ों मुर्गियां राख

Sun, 30 Apr 2023 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Lightning struck the chicken farm, hundreds of chickens turned to ashes
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के बड़ागांव स्थित मुर्गी फार्म में बिजली गिरने से आग लग गई। रविवार दोपहर गरज चमक के बीच बिजली से लगी आग में सैकड़ों मुर्गियां जलकर राख हो गईं। इससे पीड़ित के अनुसार लगभग सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस बीच घटना की जानकारी होते ही एसओ ने पुलिस व राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने लगी। इसी बीच बिजली गांव के बाहर स्थित गांव निवासी अबूबकर के पोल्ट्री फार्म पर गिर गई। इससे आग की लपटें निकलने लगीं। मौके पर चीख पुकार मच गई। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास शुरु किया। लगभग एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक समूचा मुर्गी फार्म पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था। पीड़ित के अनुसार आग में सैकड़ों मुर्गियां जलकर राख हो गईं। इसमें लगभग सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस बीच जानकारी होते ही एसओ विजय प्रताप तिवारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही पीड़ित से जानकारी हासिल की। उधर एसडीएम एसडीएम सौरभ शुक्ला ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। क्षेत्रीय लेखपाल को भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed