फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Light

बदहाल आपूर्ति से परेशान उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र घेरा

Sat, 05 Sep 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Light
महरुआ। बदतर विद्युत आपूर्ति से परेशान महरुआ विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं का धैर्य शनिवार को जवाब दे गया। दर्जनों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए और नाराजगी प्रकट की। उपभोक्ताओं का कहना था कि पॉवर कार्पोेरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी के चलते बिजली रोस्टर के मुताबिक नहीं मिल पा रही। आये दिन कहीं फाल्ट तो कहीं शार्ट सर्किट का हवाला देकर जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया जाता है। ग्रामीणों ने जेई से दूरभाष पर वार्ता कर अविलंब आपूर्ति व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की।
विज्ञापन

बताते चलें कि महरुआ विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को लंबे समय से सुचारू आपूर्ति नहीं मिल पा रही। उपभोक्ताओं की मानें तो रोस्टर के अनुसार कभी बिजली नहीं मिल पाता। कभी सात तो कभी आठ घंटे आपूर्ति होती है। उसमें भी कभी शार्ट सर्किट तो कभी शटडाउन के नाम पर आपूर्ति अवरुद्ध कर दिया जाता है। इस बीच शनिवार को बदतर विद्युत आपूर्ति से जूझ रहे उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया। तमाम ग्रामीण एकत्रित होकर उपकेंद्र पहुंच गए और आपूर्ति व्यवस्था को लेकर नाराजगी प्रकट की।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना था कि पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी के चलते सुचारु आपूर्ति नहीं हो पा रही। रोस्टर तो 18 घंटे का निर्धारित कर दिया गया है, लेकिन उसके अनुरूप कभी भी बिजली नहीं मिल सकी। इससे न सिर्फ खेती किसानी का कार्य प्रभावित हो रहा है, वरन बिजली से होने वाले कई अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहा है। कई बार लिखित व मौखिक तौर पर अवगत भी कराया गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। बाद में उपभोक्ताओं ने दूरभाष के जरिए जेई से शिकायत दर्ज कराते हुए सुचारु आपूर्ति की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आपूर्ति व्यवस्था सुचारु नहीं हुई तो वे सब प्रदर्शन को मजबूर होंगे। जेई रवींद्र पाल ने बताया कि नियमानुसार आपूर्ति कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed