फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Life imprisonment to four accused in Sajid murder case

Ambedkar Nagar News: साजिद हत्याकांड के चार आरोपियों को उम्रकैद

Wed, 24 Jul 2024 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to four accused in Sajid murder case
अंबेडकरनगर। चार वर्ष पहले हुए साजिद हत्याकांड के चार दोषियों को विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो मोहन कुमार ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सभी दोषियों पर 26-26 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। मामला हंसवर थाना क्षेत्र के मेढ़ी सुलेमपुर गांव का है।
विज्ञापन

गांव निवासी वादी गुलशन जहां ने दो जुलाई 2020 की देर रात थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के ही मो. अख्तर, मो. अली, ताज मोहम्मद व अली उर्फ सलमान ने उनके पति साजिद को रंजिश को लेकर बांका व कुल्हाड़ी से उस समय प्रहार कर दिया जब वे घर से से बाहर थे। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य लोग भी घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान साजिद की मौत हो गई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ अभियोजन पक्ष ने प्रभावी ढंग से साक्ष्य रखे। इसके बाद मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो मोहन कुमार ने की। उन्होंने चारों आरोपियों को मामले में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोषियों पर अर्थदंड भी लगाया। कहा गया कि अर्थदंड न अदा न करने पर तीन-तीन माह के अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed